फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मरीजों को घर से नहीं लाना पड़ेगा पंखा, मिलेगी कूलर की हवा

Thu, 24 May 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब गर्मी नहीं सताएगी। तीमारदारों को घर से साथ में पंखे लेकर नहीं आना पड़ेगा। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित हुई तो सीएमएस की नींद टूट गई। उन्होंने कुल 35 कूलर खरीदवाए हैं। वार्डों में लगवाने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती होने के पहले मरीजों को अपने साथ घर से पंखा लेकर आना पड़ता था। तब कहीं जाकर उन्हें गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिलती थी। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर पर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने संज्ञान लिया और उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस को जमकर फटकार लगाई।

सीएमएस ने आननफानन में बाजार से 35 कूलर खरीदकर मंगवाए। अब प्रत्येक वार्ड में चार-चार कूलर लगवाए जा रहे हैं। इससे मरीजों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। उन्हें घर से पंखा नहीं मंगवाना पड़ेगा। जिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि 20 कूलर और खरीदे जाने की उम्मीद है। जिससे एक वार्ड में तीन से चार कूलर लग जाएंगे। मरीजों को गर्मी में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें