फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल हुआ कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व में तबाही मचाने वाले कोरोना महामारी के संक्रमण और बचाव से शहर और गांव के बच्चों को सुरक्षित करने के लिए इसे बेसिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में नए पाठ के तौर पर शामिल किया गया है। विज्ञान विषय में शामिल पाठ में बच्चों को संक्रमण और इससे बचाव के तौर-तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिससे बच्चे स्वयं जागरूक होने के साथ ही आसपास के लोगों को बचाव के तरीके बता सकें।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता की मुहिम चलाने में अब स्कूलों के बच्चे भी शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा सात के विज्ञान विषय में कोविड-19 को स्थान दिया है। कोरोना संक्रमण जानलेवा है, जागरूकता से ही व्यक्ति अपना बचाव कर सकता है।
शहर से गांव तक के लोगों को इस बात की जानकारी होेने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं और अपनी जान गवां रहे हैं। ऐेसे में अब गांव की महिलाओं और बच्चों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। कोविड-19 नाम से शामिल पाठ में कोरोना संक्रमण से बचाव के टिप्स दिए गए हैं। अभी कक्षा सात के बच्चों को ही यह पाठ पढ़ने को मिलेगा, मगर विभाग कक्षा छह और आठ के पाठ्यक्रम में शामिल कराने पर विचार कर रहा है। फिलहाल छह पेज के पाठ में पहले बच्चों को जानकारी और बाद में सवाल भी पूछा गया है।
विज्ञापन

सितंबर माह में आएंगी पुस्तकें
बेसिक शिक्षा विभाग में पुस्तकों की छपाई के लिए 14 जून को आदेश दिया गया है। सितंबर माह में पुस्तकें छपकर जिले में आने की संभावना है। पुस्तकों के आने पर बच्चों को मुफ्त में दी जाएंगी। जिसमें शिक्षक बच्चों को कोरोना महामारी के पाठ को विधिवत पढ़ाएंगे।
पुस्तकों के छपने का आदेश जारी कर दिया गया है। कक्षा सात के विज्ञान विषय में कोविड-19 का पाठ शामिल हो रहा है। इसका मकसद कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव की जानकारी बच्चों तक पहुंचाना है। अशोक कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें