फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अब नगरीय पीएचसी पर होगी खून की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आरोग्य मंदिर पर अब खून की जांच हो सकेगी। मरीजों को खून की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने होंगे। जांच उपकरण की खरीद के लिए शासन ने हर पीएचसी को तीन लाख रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

अर्बन पीएचसी को मिलाकर नगर में सात आरोग्य मंदिर हैं। सीएमओ ने इन केंद्रों पर चिकित्सक के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों की खून की जांच अब आसानी से हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को घंटों लाइन में लगकर जांच के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
उपकरण खरीद के बाद सातों अस्पतालों में 16 तरह की खून जांच होगी। ईसीजी से लेकर लिवर, किडनी, ब्लड प्रोफाइल के अलावा टीबी, सिकलसेल जैसे संक्रमण की जांच की सुविधा अब निशुल्क होगी। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने में छह से आठ माह का वक्त लग सकता है। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आरोग्य धाम में खून के जांच की व्यवस्था की जाएगी जिससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें