सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट ( ठोस कचरा प्रबंधन) के लिए नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया में अभी तक जमीन चिह्नित नहीं करने पर डीएम मार्कण्डेय शाही ने गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए सभी एसडीएम और ईओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने अविलंब भूमि चिह्नित करने को कहा है।
शुक्रवार को डीएम कैंप कार्यालय में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (ठोस कचरा प्रबंधन) के लिए नगरपालिका परिषद और टाउन एरिया में स्थल चयन करने को कहा गया था। मगर ईओ की लापरवाही के चलते अभी तक भूमि का चयन नहीं किया गया है।
शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने जब ईओ और एसडीएम से सवाल किया तो मीटिंग में सन्नाटा पसर गया। डीएम ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।