फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिना कार्य के मानदेय जारी करने पर पंचायत सचिव और प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम स्थित ग्राम पंचायत धरमपुर का डीपीआरओ ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। पंचायत भवन क्रियाशील न मिलने पर डीपीआरओ ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। पंचायत क्रियाशील न होने के बाद भी पंचायत सहायक को मानदेय का भुगतान किए जाने पर पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान पर नाराजगी जताई। उनके खिलाफ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने पंचायत भवन निर्माण कार्य का जायजा लिया। दो कमरा, बरामदा निर्माण का कार्य पूर्ण मिला, लेकिन पंचायत भवन के आधे हिस्से का निर्माण कार्य पूरा नहीं मिला। पंचायत भवन निर्माण कार्य में लापरवाही पर डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने एक सप्ताह के अंदर कार्य पूरा करने का आदेश दिया। हालांकि खड़ंजे का निर्माण कार्य संतोषजनक मिला।
केयर टेकर की लापरवाही से साफ-सफाई न होने के कारण सामुदायिक शौचालय के चारों तरफ बड़ी-बड़ी घास के साथ गंदगी मिली। केयर टेकर को हटाने का आदेश डीपीआरओ ने दिया। विजय सिंह के दरवाजे पर लगे सरकारी हैंडपंप के चारों तरफ गंदगी मिलने पर सफाई कर्मी को नोटिस जारी की गई। डीपीआरओ की कार्रवाई से जिम्मेदारों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें