जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने सीएचसी प्रभारी अधीक्षक आसपुर देवसरा के लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने पट्टी और बाघराय की प्रगति धीमी मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। अमरगढ़ , लक्ष्मणपुर , संडवा चंडिका में कैल्शियम की गोलियां नहीं होने और हीमोग्लोबिन की जांच नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और अविलंब दवाएं मंगाने को कहा है।
बृहस्पतिवार को विकास भवन के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में वीएचएनडी एवं डीएचएस की समीक्षा में पाया गया कि चिकित्साधिकारियों द्वारा सीएचसी,पीएचसी पर जांच समय-समय पर नहीं होती है। डीएम ने शाओं से संवाद करके समय-समय पर हीमोग्लोबीन, एचआईवी टेस्ट, यूरिन बढ़ाने को कहा है। सीडीओ ने डीपीओ को निर्देशित किया कि मिजिल्स रूबेला टीका जिन बच्चों को लगना है, उसकी सूची तैयार कर लें। डीपीएम राज शेखर ने बताया कि 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा । जिसमें 01 वर्ष से 05 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक पिलाई जाएगी।
डीेएम ने ईजननी सुरक्षा योजना में सीएचसी बाघराय के पांच प्रतिशत लंबित होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी बाघराय को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डेन कार्ड में प्रगति खराब पर जिला समन्वयक को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में सीडीओ ईशा पि्रय ,सीएमओ डाॅ. जीएम शुक्ला और सीएमएस डाॅ. सुरेश सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।