सदर विकास खंड में बगैर मान्यता के चलने वाले तीन स्कूलों को खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को स्कूलों का निरीक्षण किया और अवैध कक्षाएं संचालित मिलने पर संचालकों को बंद करने का नोटिस दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने बगैर मान्यता चलने वाले स्कूलों को बंद कराने के लिए शुक्रवार से अभियान प्रारंभ कर दिया है। सदर के बीईओ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बिहारगंज स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर एसजीएम और यूनीवर्स अकेडमी सेतापुर का निरीक्षण किया। संचालकों के पास मान्यता की प्रति नहीं होने पर स्कूलों को बंद करने का नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर जबाब नहीं देने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने स्कूलों में नामांकित बच्चों का नाम निकट के सरकारी स्कूलों में लिखाने को कहा है।