फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शेड के इंतजाम नहीं, रात में ठिठुरते हैं यात्री

विज्ञापन
सुनील शर्मा।
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन पर 24 ट्रेनों का ठहराव होता है। औसतन प्रतिदिन करीब 10 हजार यात्रियों का आवागमन होता है लेकिन स्टेशन पर पर्याप्त यात्री शेड नहीं हैं। सर्दी से बचाव के इंतजाम भी नाकाफी हैं। लोगों को रात में खुले आसमान के नीचे ठिठुरते हुए ट्रेन पकड़नी पड़ रही है।
विज्ञापन

ए ग्रेड श्रेणी में आने वाले मां बेल्हा देवी जंक्शन के पुनर्विकास की मंजूरी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अगस्त 2023 में मिली थी। 32.60 करोड़ की लागत से तीन साल में कार्यों को पूरा करना था। समय सीमा पूरी होने के बावजूद अब तक महज 40 प्रतिशत ही काम हो सका है।
निर्माण के चलते एक, दो और तीन नंबर प्लेटफार्मों पर बने ज्यादातर यात्री शेड हटा दिए गए हैं। चार और पांच नंबर पर भी शेड नहीं हैं। सर्दी में इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन
जनसाधारण एक्सप्रेस से दिल्ली जाना है। ट्रेन का स्टेशन पर आने का समय 10 बजे है। यहां शेड की सुविधा नहीं है। ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। खुले आसमान के नीचे बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। - सुनील कुमार, रानीगंज

वाराणसी जाना है। रात एक बजे तक ट्रेन आने की उम्मीद है। खुले आसमान के नीचे बैठकर काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा हूं। प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त यात्री शेड की बात तो दूर, वेटिंग हॉल तक नहीं है। सर्दी में ठिठुरना पड़ रहा है।
- सुनील शर्मा, अशोक नगर
वर्जन
निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए डीआरएम के माध्यम से कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा गया है। जिन स्थानों पर शेड टूट गए हैं, वहां नए शेड बनवाने के लिए कहा गया है। - जेपी शुक्ल, स्टेशन अधीक्षक।

सुनील शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें