सुबह घना कोहरा और ठिठुरन भरी ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह की ठिठुरन भरी ठंड लोगों के लिए भारी पड़ रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2.0 और अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री का उछाल आया है।
जिले में सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। जनवरी माह बीतने वाला है, मगर ठंड से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को भी घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा। रविवार शाम से ही कोहरा पड़ने का दौर प्रारंभ हुआ, जो सोमवार सुबह 11 बजे तक रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। शाम होते ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। रविवार को न्यूनतम 5.5 और अधिकतम 20.0 डिग्री सेल्सियस था तो सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.5 और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।