फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापुरुषों के आंदोलन को रुकने नहीं देगी अद कमेरावादी : पल्लवी

विज्ञापन
पट्टी के सोनवा बहार में सम्पर्क संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची अपना दल कमेरा
विज्ञापन
अपना दल कमेरावादी की संपर्क संवाद यात्रा सोमवार को पट्टी तहसील के सोनवा बहार गांव पहुंची। जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि पूरी ताकत के साथ इंडिया गठबंधन को वोट करें। हम कमेरावादी लोग न धमकियों से डरते हैं, न गोलियों से।
विज्ञापन

सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर, डॉ. बीआर आंबेडकर और डॉ. राममनोहर लोहिया आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आंदोलन को थमने नहीं दिया जाएगा। सामाजिक न्याय की लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ा जाएगा। हमें इस पिछड़ा और दलित विरोधी सरकार को भगाना होगा।
उन्होंने ने कहा कि सरकार पिछड़ों से इतनी नफरत करती है कि उनकी गणना तक नहीं करना चाहती है। ऐसी सरकार को वोट की ताकत से उखाड़ फेंकना है। इसके पूर्व यात्रा सदर तहसील के भूसरौली, कटरामेदनीगंज, किशनुगंज होते हुए पट्टी क्षेत्र के अमसौना, कहैनिया, करैला बाजार, मकरा बाजार, रमई चौराहा और फिर सोनवा बहार पहुंची। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल, अजय पटेल, रवि बरार, राजेश पटेल, जिलाध्यक्ष रमेश पटेल और मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें