फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से राहत नहीं, पारा 42 के पार

Sat, 15 Jun 2019 12:04 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो,प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शुक्रवार को पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से आसमान में जमे बादल छंट गए। दिनभर पछुआ हवाएं रफ्तार भरती रहीं। तल्ख धूप व पछुआ हवाओं से तापमान बढ़ गया। भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 42.0 व न्यूनतम 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण गर्मी से शहर से लेकर गांव तक हाहाकार मचा रहा।  
विज्ञापन


शुक्रवार को भोर में पुरवा हवाओं को पछाड़कर पश्चिमी हवाएं सक्रिय हो गईं। दिनभर पश्चिमी हवाएं रफ्तार भरती रहीं। इससे आसमान में डेरा जमाए बादल छंट गए। सुबह से ही सूर्य की किरणें कहर ढाने लगीं। धूप का असर इतना तेज रहा कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे थे। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हर कोई पसीने से तरबतर दिखा। शहर के बाबागंज, पल्टन बाजार, राजापाल टंकी, अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, सदर बाजार स्थित दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। मगर गर्मी से उनका बुरा हाल रहा। न तो पंखे काम कर रहे थे और न ही कूलर। सभी पसीने से तरबतर रहे। गर्मी शहर से लेकर गांव तक के लोगों के लिए आफत बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें