फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं रद्द होगी पद्मावत

Sun, 18 Dec 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
विज्ञापन
फतेहपुर में रेलवे स्टेशन पर हेडलाइट जलाकर आती ट्रेन। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली एकमात्र ट्रेन पद्मावत एक्सप्रेस को एक माह के लिए कैंसिल करने का निर्णय रेलवे ने बदल दिया है। अब ट्रेन पहले की तरह रोज चलती रहेगी। ‘अमर उजाला’ ने पद्मावत एक्सप्रेस के कैंसिल होने से यहां के व्यापारियों और आम लोगों को दिल्ली जाने और वहां से आने को लेकर होने वाली परेशानी को प्रमुखता से उठाया था।  

प्रतापगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस को 19 दिसंबर से 17 जनवरी 2018 तक बंद करने का निर्णय रेलवे ने लिया था। एक सप्ताह पहले ही बकायदा इसकी घोषणा भी कर दी गई। आरक्षण होना बंद हो गया। ट्रेन बंद होने की घोषणा का सबसे अधिक जनपदवासियों पर पड़ा। यहां से डेली दिल्ली जाने और आने के लिए पद्मावत एक्सप्रेस ही इकलौती ट्रेन थी। कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए लखनऊ के डीआरएम एके लोहाटी के सामने यहां के लोगों ने ट्रेन के बंद होने पर एतराज जताया था। कहा कि ट्रेन के बंद होने से जिले के लोगों को बड़ी परेशानी आएगी। यहां से यह सुविधा छिन जाने से उनको ट्रेन पकड़ने के लिये दूसरे स्टेशन पर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की भी अच्छी खासी आय इस ट्रेन से हो रही है। ऐसे में इसका बंद किया जाना उचित नहीं है। डीआरएम ने इस मुद्दे को गंभीरता से जीएम और रेलवे बोर्ड तक रखने का आश्वासन दिया था। रविवार दोपहर पता चला कि पद्मावत एक्सप्रेस को कैंसिल करने का निर्णय रेलवे ने वापस ले लिया है। अब यह ट्रेन पहले की तरह फिर से दिल्ली की ट्रैक पर दौड़ेगी। इस बारे में एसएस त्रिभुवन मिश्रा और सीडीओ दिनेश यादव ने बताया कि पद्मावत एक्सप्रेस को फिर से चालू कर दिया गया है। ट्रेन पहले की तरह डेली चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें