फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की सलामती के लिए पत्नियों ने रखा निर्जला व्रत

विज्ञापन
हरितालिका तीज पर सिविल लाइन स्थित शिव मंदिर में आरती करती सुहागिन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पति के सलामती के लिए सुहागिन महिलाओं और अच्छे जीवन साथी के लिए किशोरियों ने सोमवार को हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रख भगवान शिव और पार्वती की पूजा की। शाम होते ही शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकांश महिलाएं अपने पति के साथ मंदिर पहुंची और भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

दिन भर निर्जला व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ का स्मरण करने वाली महिलाएं सूर्य के अस्ताचल में जाते ही शिव मंदिर पहुंचकर विधि- विधान से पूजन-अर्चन किया। अधिकांश महिलाएं अपने पति के साथ शिव मंदिर पहुंची, जहां भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण कर किया।
इसके पूर्व व्रती महिलाएं पति के साथ जेवरात खरीदने दुकानों पर पहुंची। व्रती महिलाएं दिन भर पूजा की तैयारियां करती रही। शहर के बेल्हा देवी, दहिलामऊ, पल्टन बाजार, मीराभवन में स्थित शिवमंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ देरशाम तक उमड़ी रही।

पट्टी में हरितालिका तीज पर पति की दीर्घायु को पूजन करती सुहागिन महिलाएं।- फोटो : PRATAPGARH

हरितालिका तीज पर बाबागंज न्यू कालोनी स्थित शिव मंदिर में दर्शन पूजन करती महिलाएं।- फोटो : PRATAPGARH

हिलामऊ स्थित शिव मंदिर में हरितालिका तीज पर पूजन करती महिलाएं।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें