फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक से टकराई नीलगाय, युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Fri, 07 Jul 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम, आठ जून को हुई थी शादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। चांदा-पट्टी मार्ग पर धनसार प्राथमिक विद्यालय के करीब बृहस्पतिवार की रात नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार राहुल गौतम (23) की मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इकलौते बेटे के मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। मृतक की आठ जून को शादी हुई थी।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धनसार गांव निवासी राहुल गौतम बृहस्पतिवार की रात अपने चचेरे भाई रोहित गौतम (20) के साथ बाजार आया था। देर रात घर लौटते समय गांव के प्राइमरी स्कूल के करीब अचानक नीलगाय बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने घरवालों को खबर दी।
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में दोनों को सैफाबाद बाजार में निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। रोहित की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। नाजुक होने की वजह से उसे जिला मुख्यालय से प्रयागराज रेफर किया गया है। इकलौते बेटे राहुल की मौत की खबर मिलते ही कोहराम मच गया।

पिता ने लगवाई थी कंपनी में बेटे की नौकरी
मृतक राहुल के पिता धर्मेंद्र मुंबई में किसी कारखाने में कामगार है। हाल ही में उन्होंने सहायक के तौर पर राहुल को नौकरी लगवाई थी। राहुल की शादी तय होने पर कई दिन पहले ही परिवार के साथ गांव आए थे। खबर मिलने पर पिता पर जैसे वज्रपात हो गया। छोटी बहन खुशबू तथा मां शोभा की आंखों से आंसू बहते रहे।
विज्ञापन


प्रांजलि के हाथ से नहीं छूटी मेहंदी
मृतक राहुल का विवाह सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के किन्नीपुर की रहने वाली प्रांजलि के साथ आठ जून को धूमधाम से हुआ था। अभी प्रांजलि के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी। अचानक उसकी मांग का सिंदूर छिन गया। शुक्रवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें