आसपुर देवसरा के नगर पावर हाउस के ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना के सप्ताह भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग आपूर्ति सुचारु नहीं कर सका है। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े ढखवा इलाके के दर्जनों गांव में अब भी अंधेरा छाया है। बीते 14 मार्च को टैंकर लगाकर नगर स्थित पावर हाउस से 2300 लीटर आयल चुरा लिए जाने के बाद से ट्रांसफार्मर ने काम करना बंद कर दिया था। ऐसे में रत्तीपुर, इब्राहिमपुर, पूरा, नगर, अतरौरा मीरपुर, छतौना समेत दो दर्जन से अधिक गांव में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। विद्युत विभाग ने दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश की, लेकिन लो-वोल्टेज आने तथा ट्रांसफार्मर पर भार बढ़ने पर इसे बंद कर दिया गया। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण ढखवा बाजार समेत आसपास के नागरिक व छोटे मोटे उद्योग धंधे समेत किसान आपूर्ति ठप होने से परेशान हैं। इस बाबत विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। एसडीओ विद्युत छोटेलाल आनंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग करायी जा चुकी है। तेल की व्यवस्था होते ही आपूर्ति