फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानधाता में शव दफनाने को लेकर विवाद

Thu, 12 Mar 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके में एक वृद्धा का शव दफनाने कब्रिस्तान पहुंचे लोगों को रोक दिया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल और कानूनगो ने लोगों को समझा बुझाकर अंतिम संस्कार कराया। मानधाता थाना क्षेत्र के अंतपुर निवासी मोबिना बानो (60) पत्नी अहमद अली की मंगलवार शाम हृदयगति रुकने से मौत हो गई। दूरदराज गए परिजनों के इंतजार में शव का अंतिम संस्कार दो दिन तक नहीं हो सका। गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन जनाजा लेकर पड़ोस गांव मदरा के चुड़िहार बस्ती स्थित कब्रिस्तान पहुंच गए।
विज्ञापन


चुड़िहार बस्ती के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। परिजन यहां से जनाजा लेकर थोड़ी दूर स्थित बंजर की भूमि पर गए और दफनाने लगे। मगर ग्रामीण विरोध जताते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस के साथ अधिकारयों को दी। जानकारी मिलते ही मानधाता पुलिस और कानूनगो विजय शंकर ओझा, हरिकेश मौर्य लेखपाल अब्दुल वाहिद पहुंच गए। मौजूद लोगों को समझा बुझाकर किसी तरह शव का अंतिम संस्कार पनियारी गांव के कब्रिस्तान में किया गया। कानूनगो और लेखपाल ने अंतपुर गांव में बंजर भूमि पर कब्रिस्तान आवंटित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें