फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन अफसरों के के खिलाफ डीएम ने की कार्रवाई

Wed, 04 Mar 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में बुधवार को हुई बैठक के दौरान अनुपस्थित आधा दर्जन अधिकारियों ने निलंबन की संस्तुति की। कई अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ चेतावनी भी दी। अपूर्ण कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कौशल विकास योजना की प्रगति धीमी देख नाराज डीएम ने उपायुक्त मनरेगा व और अनुपस्थित कुंडा, कालाकांकर, बाबागंज बालविकास परियोजना अधिकारियों के निलंबन की संस्तुति की। फोटो आनलाइन न होने पर खंड विकास अधिकारियों को आरोप पत्र देने व जांच कराने का निर्देश दिया।

 अनुपस्थित रहे डीएफओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव वन को लिखने की चेतावनी दी। एमआईएस फीडिंग में तेजी लाए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अभिलेख न मिले वहां के ग्राम पंचायत सचिव पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाय। अनुपस्थित रहे मंडी सचिव को भी डीएम ने निलंबित करने की संस्तुति की है। निर्देश दिया है कि पूर्व में हाटकुक्ड के तहत संस्थाओं को किए गए भुगतान की जांच कराई जाए। जनरेश्वर मिश्र ग्राम पंचायतों में बनी सीसी रोड की जांच जूनियर इंजीनियरों से कराने का निर्देश दिया। बिद्युतीकरण के मामले में प्रदेश में जिले का बेहतर स्थान आने पर उन्होंने एक्सईएन ओपी मिश्र की तारीख की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें