फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलबिला में विद्युत विजलेंस का छापा, सब ओके

Tue, 14 Jul 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलबिला में कई प्रतिष्ठानों पर मंगलवार को विद्युत विजलेंस टीम का छापा पड़ा। घंटों चली छानबीन और किचकिच के बाद टीम ने हर जगह सब कुछ ओके मिलने का दावा किया है। विजलेंस टीम का यह दावा किसी के गले से नीचे नहीं उतर रहा। विभागीय अफसरों को बताए बगैर टीम बड़े व्यापारियों के यहां सीधे पहुंची और जांचकर चली भी गई।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए औचक निरीक्षण बिजली विभाग की विजलेंस टीम करती है। टीम मंगलवार को चिलबिला पहुंची। कई बड़े व्यापारियों के यहां जांच की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक व्यापारिक प्रतािष्ठानों में टीम के लोगों ने घंटों माथापच्ची की। इसके बाद थोड़ी बहुत किचकिच हुई।

किस बात को लेकर उन प्रतिष्ठानों के संचालकों व टीम में किचकिच हुई, इस बात की भनक किसी को नहीं लगी। हालांकि हर जगह टीम ने भरपूर समय दिया। बताते हैं कि काफी देर तक प्रतिष्ठान संचालकों से गर्म बहस के बाद माहौल शांत हुआ और नाश्ता पानी शुरू हो गया। मेहमाननवाजी के बाद विजलेंस टीम के अधिकारी लक्जरी गाड़ी में सवार हुए और चलते बने। टीम के आने और कार्रवाई बाद जाने की खबर विभाग तक को नहीं थी। पूछने पर देर शाम विजलेंस टीम ने दावा किया उन्हें कहीं पर कोई खामी नहीं मिली। हर जगह सब कुछ ओके रहा। प्रतिष्ठानों में बिजली से संबंधित सारे कागजात दुरुस्त हैं। विजलेंस टीम का यह दावा प्रत्यक्षदर्शियों और चिलबिला के लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रहा। टीम की इस कार्रवाई को लेकर बाजार में पूरे दिन तरह-तरह की चर्चा होती रही। एक्सईएन विद्युत प्रथम व द्वितीय ने इस तरह की कार्रवाई से अनभिज्ञा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें