फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 बिजली चोरों पर गिरी गाज, 154 कनेक्शन कटे

Wed, 14 Jan 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग अभियान पर निकली बिजली विभाग की टीम ने जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की। शहर में पंजाबी कॉलोनी की चेकिंग कराई गई। ग्रामीण अंचल में लालगंज व कुंडा क्षेत्र में चेकिंग हुई। इस दौरान 17 बिजली चोरों के खिलाफ थानें में रिपोर्ट दर्ज कराई गई  जबकि 154 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


तीसरे दिन भी बिजली विभाग का अभियान जारी रहा। पंजाबी कॉलोनी पहुंची टीम को कई कनेक्शन अवैध मिले। सभी के खिलाफ कोतवाली नगर में प्राथमिकी लिखवाई गई। समूचे जिले में चले अभियान में 205 उपभोक्ताओं का कनेक्शन चेक किया गया। 54 का लोड बढ़ाया गया। 57 के मीटर बदले गए। 20 लाख 25 हजार की वसूली की गई। इस बारे में एक्सईएन ओपी मिश्रा ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।

ग्रामीण उपभोक्ताआें की तर्ज पर अब शहर के बकायेदारों पर बिजली विभाग मेहरबान हो गया है। शहरी बकाएदारों को बिल के भुगतान में छूट दे दी है। एक्सईएन प्रथम एसपी मिश्रा ने बताया कि अगर उपभोक्ता बकाया बिल जमा करता है तो दिसम्बर तक के ब्याज में पचास प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा 28 फरवरी तक ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें