फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग ने बनाया कंट्रोल रूम

Thu, 14 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उनको अब अपनी समस्याओं और शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। इसके लिए बस केवल एक फोन करना होगा। शहर की समस्या 24 और ग्रामीण इलाके की 72 घंटे के भीतर हल कर दी जाएगी। यह भरोसा बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, ट्रांसफार्मर खराब होने, बिजली न आने से लेकर तार टूटने जैसी समस्या से उपभोक्ता परेशान रहते हैं। इसके लिए लोकल स्तर पर जो जिम्मेदार अधिकारी हैं, वे समस्या का समाधान करने के बजाए लोगों को टरका देते हैं। मजबूरी में लोगों को मुख्यालय आना पड़ रहा है। यहां पर आकर उनको बिजली दफ्तर और अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बाद भी काम नहीं होता है। एक्सईएन दफ्तर पहुंचे उपभोक्ताओं को पता चलता है कि साहब नहीं हैं। उपभोक्ता निराश होकर लौट जाते हैं। कार्यशैली से विभाग की छीछालेदर हो रही है। मगर अब ऐसा नहीं होगा। शासन के निर्देश पर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं की शिकायत के निदान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल के नंबर पर फोन करने पर बिजली से संबंधित समस्या का निदान करने का प्रयास शुरू कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें