फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपपर्व पर सात घरों में आईं ‘लक्ष्मी’

Sun, 30 Oct 2016 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
baby born - फोटो : NDTV
विज्ञापन
माना जाता है कि दिवाली के दिन के घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। के दिन लोगों का मानना है कि घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। लोग इस लिए धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाते हैं। इस बार सात घरों में सीधे लक्ष्मी स्वरूप कन्या जन्म लिया। इससे लोग फूले नहीं समा रहे हैं। चार लोगों ने कन्या को लक्ष्मी के नाम से पुकारने भी लगे।
विज्ञापन


दीपावली के दिन लगते ही नगर कोतवाली के सिटी निवासी लता को जिला महिला अस्पताल में प्रसव हुआ। अस्पताल कर्मचारियों ने उसे व उसके परिजन को दीपावली का दिन लगते ही कन्या पैदा होने की बात बताई तो पूरे परिजनों में खुश हो गए। फोन पर अपने रिश्तेदारी के साथ घर पर रहे लोगों को इसकी जानकारी देनी शुरू कर दी।

इसी तरह अंतू के लोहंगपुर निवासी विंदा, रानीगंज दूबेपुर निवासी प्रिती, राजापुर रानीगंज निवासी मीना, कंधई थाना के श्रीनाथपुर गांव निवासी अनीता, लालगंज के शाहबगंज निवासी रीना व कंधई थाना के रूदापुर निवासी रेनू को रविवार को मां लक्ष्मी के रूप में कन्या पैदा हुई। माताएं एक ओर लक्ष्मी के रुप में बेटी को देखकर जहां खुश हैं वहीं उनके परिजन घर में लक्ष्मी पधारने की बात कहकर मिठाईयां बाट कर खुशिया जाहिर कर रहे हैं। चार लोगों ने जन्म लेते ही बेटी को लक्ष्मी के नाम से पुकारने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें