प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार का बजट पुलिसकर्मियों के लिए भी राहत भरा रहा। पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन परिसर में नई बैरकों का निर्माण होगा। ट्रांजिस्ट हास्टल भी बनेंगे। इसके लिए पहले से शासन को प्रपोजल भेजा जा चुका है।
प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को बजट पेश किया। जिसमें पुलिसकर्मियों के लिए भी राहतों का पिटारा था। पुलिस लाइन परिसर में पुलिसकर्मियों को भले ही आवासीय सुविधा मिली है, लेकिन अब यह कम पडने लगी थी। पुलिसकर्मियों के अधिक संख्या में आने के बाद आवास की किल्लत से वह परेशान हैं। पुलिस लाइन में नई बैरकों के साथ ही ट्रांजिस्ट हास्टल के निर्माण का प्रपोजल भेजा गया था। जिसके लिए शासन ने बजट में प्रावधान किया है। अब पुलिस लाइन में नई बैरक बनेगी। जर्जर आवासों की मरम्मत के लिए भी बजट मिला है।