भतीजे ने चाची समेत तीन को पीटा, बाइक भी तोड़ी
पट्टी। सदहा गांव में भतीजे ने चाची व उनके बच्चों को पीट कर घायल कर दिया। घायलों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सदहा निवासी शीला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को अपने घर के बरामदे में बैठी थी। इस दौरान अचानक गाली गलौज करते हुए उनका भतीजा बरामदे में आया और उसे लाठी-डंडे से पीटने लगा। शोर-शराबे पर उसका बेटा आशीष और बेटी सोनी बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन्हें भी लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया और बाइक तोड़ दी। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।