फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राजस्व वसूली में लापरवाही, एसडीओ टाउन हटाए गए

विज्ञापन
चिलबिला ​स्थित बिजली निगम के वर्कशॉप का निरीक्षण करते मुख्य अ​भियंता। विभाग
विज्ञापन
राजस्व वसूली में लापरवाही करने वालों अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्य अभियंता ने एसडीओ टाउन को हटाते हुए आसपुर देवसरा एसडीओ समेत चार जेई के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता प्रयागराज अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार देर शाम राजस्व वसूली में लापरवाही पर एसडीओ टाउन सोनू कुमार को हटा दिया। एसडीओ टाउन की जिम्मेदारी एसडीओ गड़वारा चंद्र कुमार को दी गई है।
खराब प्रगति मिलने पर आसपुर देवसरा एसडीओ आशुतोष कुमार समेत चार जेई के खिलाफ कार्रवाई के लिए लखनऊ स्थित मुख्यालय पत्र भेजा है। इसमें सदर, लालगंज के एक-एक व रानीगंज के दो जेई शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता प्रयागराज ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय चिलबिला में बृहस्पतिवार को बिजली निगम के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में जिले के चारों बिजली वितरण खंडों की मई में राजस्व वसूली की समीक्षा की गई।
बीते साल मई की तुलना में इस बार राजस्व वसूली में कमी आई। बीते साल मई में 24.95 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी, जबकि इस साल मई में 21.14 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली हुई।
राजस्व वसूली की समीक्षा में वितरण खंड सदर में 17.79 फीसदी, रानीगंज विद्युत वितरण खंड में 12.63 फीसदी, लालगंज विद्युत वितरण खंड में 9.75 फीसदी व कुंडा विद्युत वितरण खंड में 2.83 फीसदी की कमी मिली है।
वर्कशॉप का किया निरीक्षण
मुख्य अभियंता ने चिलबिला स्थित कार्यशाला का निरीक्षण किया। एसडीओ चंदन कुमार को रात 10 बजे तक ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। ट्रांसफॉर्मर की उपलब्धता को समय के अनुसार कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने रात नौ बजे महकनी पहुंचकर विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी, एक्सईएन राम आसरे प्रसाद चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें