फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जरियारी की घटना में लापरवाही पड़ी भारी, थानेदार लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जरियारी में मारपीट और फायरिंग की घटना में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष राधेश्याम को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर पीआरवी से प्रदीप कुमार को भेजा है। घटना के दिन ही लाइसेंसी बंदूक की बरामदगी थानाध्यक्ष दबाए बैठे रहे।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के जरियारी निवासी रिजवान एवं वीरभान सिंह के बीच पुरानी रंजिश है। करीब छह माह से दोनों पक्षों के बीच अदावत बढ़ती ही जा रही है। शिकायतों के बाद भी पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। गत दिनों रास्ते में ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में बवाल हो गया था। गोली लगने से रिजवान, मुफीस, नूर आलम व अनीस घायल हो गए।
मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपी वीरभान सिंह व विनय सिंह को जेल भेज दिया। एसओ राधेश्याम के देर से पहुंचने एवं मामले को गंभीरता से नहीं लेने से जुड़ी खबर बुधवार के अंक में प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को नहीं भेजी गई। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष को पैदल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें