फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी है बार और बेंच में सामंजस्य

Fri, 02 Dec 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में शुक्रवार को जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पदाधिकारियों को जिला जज विनोद कुमार यादव की मौजूदगी में शपथ दिलाई गई।  जिला जज ने कहा कि वादकारियों को न्याय के लिए न भटकना पड़े। इसके लिए बार व बेंच के बीच सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है।

शपथ ग्रहण समारोह की साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं के राष्ट्रगान से हुआ। जिला जज विनोद कुमार यादव व नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहित शुक्ला, महामंत्री जय प्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही मां सरस्वती व डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य चुनाव अधिकारी उमानाथ शुक्ल ने अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ल, महामंत्री जय प्रकाश मिश्र, सुशील कुमार पांडेय, अवनीश चंद्र शुक्ल, राममूर्ति मिश्र, नीरज कुमार राय, रवींद्र कुमार मिश्र, दीपेंद्र कुमार मिश्र, जय प्रकाश दुबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनुज कुमार श्रीवास्तव, विद्यासागर शुक्ल, विनोद कुमार मिश्र, गया प्रसाद मौर्य, परमानंद पांडेय, राम गोपाल तिवारी, नफीश, अवनीश पांडेय, प्रदीप कुमार तिवारी, राहुल कुमार सिंह, राजशेखर पांडेय, शशि कुमार गुप्ता, सौरभ कुमार मिश्र को शपथ दिलाई। जिला जज ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश मिश्र आचार्य ने किया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, भूपेंद्र शुक्ला ,आल इंडिया लायर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ला, रोशनलाल ऊमरवैश्य, मौलाना ताजदार अहमद, रुकनदुद्ीन खान, मुक्कू ओझा, विवेक त्रिपाठी, जैनुल हसन, भूपेंद्र सिंह जरियारी, विवेक शुक्ल, रजनीकांत मिश्र, विजय शंकर त्रिपाठी, राहुल सिंह, विनय मिश्र, संतोष त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम श्याम ओझा को किया सम्मानित ःप्रतिज्ञा सीरियल में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाने वाले सिने कलाकार अनुपम श्याम ओझा भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्हें अधिवक्ताओं की ओर से सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें