फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नवोदय विद्यालय के अभिषेक ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 17 Sep 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय गुरुदासपुर पंजाब में 11 से 13 सितंबर तक हुई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय नारायनपुर के छात्र अभिषेक ने अंडर-14 वर्ग के 50 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अभिषेक ने जवाहर नवोदय विद्यालय लखनऊ संभाग का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय मनकापुर गोंडा में 28 अगस्त से सात सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में जवाहर नवोदय विद्यालय नारायनपुर के छात्र अर्जुन निर्मल ने अंडर-19 व अभिषेक ने अंडर-14 में प्रतिभाग किया। नेशनल जूडो प्रतियोगिता में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपना परचम लहराया। प्रधानाचार्य संत सिंह समेत अन्य शिक्षकों ने अभिषेक को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें