फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गणपति बप्पा के पंडाल में भक्तों की उमड़ी भीड़, आज होगा विसर्जन

Tue, 17 Sep 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र के पंडालों में गणेश उत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार देरशाम भक्तों ने पूजन-अर्चन कर भगवान गणेश की आरती उतारी। पुरानी सब्जी मंडी के शिव मंदिर में श्री गणेश सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में गणेश उत्सव में भक्तों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाकर पूजा की।
विज्ञापन

भयहरण नाथ धाम रोड, पुराना डाकखाना, हलवाई मोहल्ला, व पुरानी पुलिस चौकी रोड स्थित पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। भक्तों ने विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद मांगा। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित हुआ। गौतम जायसवाल, शुभम, शिवम अग्रहरी, अंकित, पवन, शैलू जायसवाल, आंशू जायसवाल, शुभम सोनी, रवि मोदनवाल, राहुल अग्रहरी, करन कौशल, विकास, सुनील केसरवानी, गप्पू व पप्पू अपना सहयोग दिया। मंगलवार को भयहरण नाथ धाम के बकुलाही नदी के तट पर में विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें