फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से हटे 82,667 डुप्लीकेट वोटरों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को शुद्ध किया गया है। मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या सत्यापन के बाद निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। इसमें 82,667 वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत जिले के 17 विकासखंडों की 1,148 ग्राम पंचायतों में 11 लाख 44 हजार 579 डुप्लीकेट मतदाता चिह्नित किए गए थे। सत्यापन के बाद 10 लाख 61 हजार 912 मतदाता वैध मिले। 82,667 डुप्लीकेट वोटर पाए गए। डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है।
डुप्लीकेट मतदाताओं का बीएलओ ने घर-घर सत्यापन किया था। मतदाता सूची में एक ही व्यक्ति के नाम कई स्थानों से पर दर्ज होने, मृत्यु के बाद भी नाम बने रहने और स्थान परिवर्तन के बावजूद पुराने पते पर नाम दर्ज होने जैसी शिकायतों को देखते चिह्नित डुप्लीकेट वोटरों का सत्यापन बीएलओ ने किया।
विज्ञापन


मतदाता सूची के सत्यापन के बाद निर्वाचन आयोग की ओर से 15 अप्रैल को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
एक नजर ब्लॉकवार मिले डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या पर
ब्लॉक डुप्लीकेट मतदाता
मानधाता 3449
आसपुर देवसरा 2658
सदर 3973
बाबागंज 5183
कालाकांकर 3709
संडवाचंद्रिका 3623
लक्ष्मणपुर 10242
लालगंज 2712
रामपुर संग्रामगढ़ 9107
सांगीपुर 5859
बिहार 8120
गौरा 3440
मंगरौरा 2631
पट्टी 1510
बाबा बेलखरनाथ 3450
शिवगढ़ 6277
कुंडा 6724

वर्जन
निर्वाचन आयोग की ओर से जनपद स्तर पर चिह्नित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई गई थी। जिसका सत्यापन कार्य पूरा हो गया है। अनंतिम प्रकाशन में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के बाद आयोग की वेबसाइट पर संख्या अपलोड हो चुकी है।
विज्ञापन

विनोद कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें