फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कर्मचारी कर रहे नौ वाहन अड्डों की वसूली

Sat, 23 Apr 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
नगर पालिका के तीन कर्मचारी शहर के नौ वाहन अड्डों की वसूली कर रहे हैं। यह सुनने में आपको अटपटा जरूर लगेगा लेकिन यह हकीकत है। इसे लेकर पालिका बोर्ड की बैठक में शोर शराबा भी हुआ। कई मुद्दों पर सभासदों के बीच तकरार होती रही। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यों के साथ ही शहर के विकास के लिए 38.68 करोड़ रुपये के अर्थ संकल्प बजट कोे बोर्ड की मंजूरी मिल गई। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह की अध्यक्षता व ईओ अवधेश यादव के संचालन में प्रारंभ हुई। कई मुद्दों पर सभासदों ने एजेंडे पर अपने विचार रखे। कई प्रस्तावों को खारिज किया तो कई को मंजूरी भी दे दी। बोर्ड की बैठक में सभासद के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि नगर में नौ वाहन अड्डे काम कर रहे हैं। वाहनों से वसूली के लिए केवल तीन कर्मचारी लगाए गए हैं। ऐसे में सभासद इश्तियाक अहमद ने सवाल उठाया कि तीन कर्मचारी किस तरह वाहनों से वसूली कर सकेंगे। अनाधिकृत रूप से वसूली करने वाले प्राइवेट लोगों को वसूली करने से रोका जाए।
विज्ञापन


वाहनों की वसूली में गोलमाल हो रहा है। पालिका के हित में नीलामी के लिए प्रावधान तैयार कराया जाए। बैठक में 2016-17 के लिए लगभग 42 करोड़ की आय के सापेक्ष 38.68 करोड़ रुपये व्यय का अर्थ संकल्प बजट पारित किया गया। जलापूर्ति व्यवस्था के लिए सभी पंपों का आटोमेशन समेत अन्य उपकरण क्रय व तीन अदद टैंक मय ट्राली, नगर के पांच प्रमुख स्थानों पर वाटर कूलर अधिष्ठापन कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा फुटपाथ निर्माण कावर्ड नाला निर्माण, सौर ऊर्जा पावर प्लांट के माध्यम से मार्ग प्रकाश व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट, सोलर लाइट का अधिष्ठापन और पेयजल के लिए उपयुक्त बिजली की व्यवस्था करने की बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें