फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परैया नदी में डूबने से छात्र की मौत

Sun, 31 Jul 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
 बाजार से निकले छात्र की लाश परैया नदी में मिली। इससे घर में कोहराम मच गया। कंधई थाना क्षेत्र के ताला निवासी अदनान (14) पुत्र इस्माइल शनिवार की शाम बाजार की ओर साइकिल लेकर गया था। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। काफी देर बाद लोगों ने बताया कि अदनान की साइकिल परैया नदी के पास खड़ी है। यह सुनते ही परिवार के लोग नदी की ओर भागे। गांव के लोगों के साथ अदनान की खोजबीन करने लगे। कुछ लोग नदी में उसे खोजने के लिए गोता लगाने लगे। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसकी लाश नदी में मिल गई। यह देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। शव लेकर लोग घर लौट गए। घटना की जानकारी पुलिस को नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें