फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली बनाने के विवाद में चले ईंट-पत्थर

Mon, 07 Jan 2019 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarah - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
बिहार। नाली बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी बड़े विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। बाद में आसपास के लोगों के बीचबचाव पर मामला शांत हुआ।  
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के बेधनगोपालपुर समा की सराय निवासी प्रकाशचंद्र पाठक जेसीबी से जमीन पर काम कर रहे थे। इस दौरान हरिजन बस्ती के लोग एकत्र होकर जलनिकासी की बात कहने लगे। इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। कहा जा रहा है कि बाहर से आए कुछ लोगों ने फायरिंग की। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। र्इंट-पत्थर चलने के दौरान हरिजन बस्ती के सरजू प्रसाद पुत्र रामभवन, कंचन पुत्री भाईलाल, पार्वती पत्नी रामफल, धर्मेंद्र पुत्र मेवा, भाईलाल पुत्र रामफल, रामफल, रामबहादुर आदि लोग घायल हो गए। सभी को बाघराय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव के मेवालाल पुत्र रामफल की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस गांव में तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें