फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खेल- चैंपियंस ट्रॉफी

Thu, 02 Feb 2023 09:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मेला ग्राउंड में चल रही चैंपियंस ट्राॅफी में बुधवार के दिन फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैंच तनुज ग्रुप व ब्लैक टाइगर बंधवा के बीच खेला गया। फाइनल मैच निर्धारित 12 ओवरों का खेला गया।
विज्ञापन


तनुज ग्रुप के कैप्टन अमित सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। ब्लैक टाइगर बंधवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 189 रन बनाए।
जिसमें ब्लैक टाइगर के सचिन 46 गेंद पर 126 रनों की पारी व बब्बू ने 34 रन बनाए व तनुज ग्रुप के अमित सिंह ने तीन ओवरों में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में तनुज ग्रुप की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में रवि सिंह के 31 रन व सचिन ने 17 रनों की मदद से 143 रन बनाए और वह यह मैच हार गई। ब्लैक टाइगर बंधवा के विक्की सिंह ने 3 ओवरों में सिर्फ 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। चैंपियंस ट्राॅफी में मैन आफ द मैच का पुरस्कार सचिन को व मैन आफ दी सीरिज का पुरस्कार सुमित शर्मा को दिया गया।
विज्ञापन




विजेता टीम के कैप्टन संजू शर्मा को स्वतंत्र प्रताप उर्फ राना सिंह व उपविजेता टीम के कैप्टन को अशोक जायसवाल ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिन सिंह, विपिन सिंह एडवोकेट, रोहित वर्मां, संतोष कुमार, पंकज सिंह, आशीष खण्डेलवाल, सनी जायसवाल, गोलू, प्रियांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें