फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जिले के दो जंक्शन, एक स्टेशन का होगा कायाकल्प

Sun, 05 Feb 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत रेलवे स्टेशन योजना के तहत प्रतापगढ़ , चिलबिला जंक्शन और हरनामगंज कुंडा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करते हुए विस्तार किया जाएगा। लखनऊ मंडल के 44 स्टेशनों में प्रतापगढ़ जनपद के दो जंक्शन के साथ एक स्टेशन को रेलवे बोर्ड ने शामिल किया है। इससे जंक्शन के साथ स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने अमृत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 44 स्टेशनों का चयन किया गया है। इनके लिए आम बजट में प्रॉवधान किया गया है।
सहायक जनसंपर्क अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि इन 44 स्टेशनों में प्रतापगढ़ और चिलबिला जंक्शन के साथ ऊंचाहार प्रयागराज रेल मार्ग पर पड़ने वाले कुंडा हरनामगंज स्टेशन का भी चयन हुआ है।
प्रतापगढ़ और चिलबिला में यार्ड जबकि प्रतापगढ़ जंक्शन पर स्वचलित सीढ़ी का निर्माण होगा। हरनामगंज स्टेशन पर फुटओवरब्रिज, यात्रियों के बैठने के लिए शेड, पेयजल, शौचालय सहित अन्य व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुख्यद्वार का भी निर्माण होगा। अमृत रेलवे स्टेशन योजना के तहत चिलबिला जंक्शन पर वेेटिंग रूम सहित अन्य यात्रियों के लिए व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें