फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सिर्फ एक संकलन केंद्र , अव्यवस्थाओं के बीच जमा होंगी उत्तरपुस्तिकाएं

Sat, 04 Feb 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन के लिए जिले में इस बार सिर्फ एक संकलन केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। जिले में इस बार तहसीलों में उप संकलन केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

218 परीक्षा केंद्रों की उत्तरपुस्तिकाओं का संकलन सिर्फ एक ही केंद्र पर किया जाएगा। हालांकि एक संकलन केंद्र पर उत्तरपुस्तिकाओं को जमा करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
16 फरवरी से बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। जिले में 218 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 62028 व इंटर में 56468 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन में इस बार बदलाव किया गया है। इस बार जिले के रानीगंज, लालगंज, कुंडा तहसील में उप संकलन केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रशासन ने सिर्फ एक संकलन केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। शहर के जीआईसी में कंट्रोल रूम के साथ ही मुख्य संकलन केंद्र बनाया जाएगा। जिले के 218 परीक्षा केंद्रों की उत्तरपुस्तिकाओं को एक ही संकलन केंद्र पर संकलित की जाएगी। मगर प्रशासन का यह निर्णय चुनौती से कम नहीं होगा।
दरअसल, उप संकलन केंद्रों के बनाए जाने से उत्तरपुस्तिकाओं को जमा करने में केंद्र व्यवस्थापकों को सहूलियत होती थी। जनपद सीमा के परीक्षा केंद्रों की उत्तरपुस्तिकाओं का संकलन समय से हो जाता था। इस बार एक संकलन केंद्र होने से कुंडा, लालगंज, पट्टी के जिले की सीमा के परीक्षा केंद्रों को उत्तरपुस्तिकाओं को जमा करने में दिक्कत होगी।
इस बारे में डीआईओएस डॉ. ओपी राय ने बताया कि मुख्यालय पर संकलन केंद्र बनाया गया है। इस बार केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने में दिक्कत होगी, लेकिन कापियां जमा करने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया जा रहा है। पुलिसकर्मी भी साथ रहेंगे। मुख्यालय पर सभी तहसीलों की उत्तरपुस्तिकाएं जमा होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें