फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा बंद हुआ, तो केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sat, 04 Feb 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान अगर सीसीटीवी कैमरा बंद मिले तो केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी भी छात्र के पास नकल की पर्ची मिली है, तो कक्ष निरीक्षक नपेंगे।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी में शुक्रवार को केंद्र व्यवस्थापकों और वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ हुई बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि शासन बहुत सख्त है। नकलविहीन परीक्षा कराने में सभी को सहयोग करना होगा। कहा है कि उत्तर पुस्तिकाएं पुलिस अभिरक्षा में ही संकलन केंद्र पर जमा होगीं। इसके लिए पूरी व्यवस्था की जा रही है।
एसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर घूमने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्थानीय पुलिस का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके पहले डीआईओएस डा. ओपी राय ने केंद्र व्यवस्थापकों से बालक-बालिका को साथ -साथ बैठाने को कहा है। जिले में उपसंकलन केंद्र की व्यवस्था समाप्त होने की जानकारी देते हुए जीआईसी में प्रतिदिन दोनों पालियों की कॉपियों को जमा करने को कहा है।
विज्ञापन

हालांकि कुंडा और लालगंज के केंद्र व्यवस्थापकों ने इस पर नाराजगी प्रकट की है, मगर किसी भी अधिकारी ने इस पर कोई गैर नहीं किया। बैठक में विंध्याचल सिंह, राजकुमार सिंह, रमेश चंद्र मिश्र, प्रमोद कुमार तिवारी, गरिमा श्रीवास्तव, डॉ. अमित पांडेय, सुशील कुमार सिंह, अशोक मौर्या प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें