कोविशील्ड वैक्सीन (कोरोना का टीका) लगवाने के लिए अब लोगों के पास महज सात दिन का ही समय बचा है। स्वास्थ्य विभाग के पास भी सिर्फ चार हजार डोज हैं। दस फरवरी को वैक्सीन एक्सपायर हो जाएगी। फिर किसी भी व्यक्ति को यह वैक्सीन नहीं लगाई जा सकेगी।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आप के पास सात दिन का समय शेष बचा हुआ है। सात दिन के भीतर यदि आप कोविड टीका लगवा लेते हैं तो ठीक है। इसके बाद वैक्सीन मिलेगी या फिर नहीं इसके बारे में अफसर कुछ कह नहीं पा रहे हैं।
सीएमओ के मुताबिक कई बार मांग पत्र भेजने के बाद 24 हजार 400 वैक्सीन डोज की आपूर्ति मिली थी। दस फरवरी को वैक्सीन एक्सपायर हो जाएगी। 20 हजार 400 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। भंडार में महज चार हजार हैं। रविवार को फिर मेगा कैंप के जरिये टीकाकरण किया जाएगा।
कैंप में आने वाले लोगों ही टीके की बूस्टर डोज लगाई जाएगी। इसके बाद टीकाकरण ठप हो जाएगा। फिर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि जेल में बंदियों को बूस्टर टीकाकरण अनिवार्य जहां किया गया है।
वहीं विदेश जाने वाले लोगों को बगैर टीका प्रमाण पत्र दिखाए आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसे में बाद में लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते कोरोना टीका लगवाया जा सकता है।