फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दोषी को आजीवन करावास, 60 हजार जुर्माना

Fri, 03 Feb 2023 09:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने नाबालिग से दुराचार के आरोपी कुंडा के बलदी का पुरवा गांव के बृजेश साहू को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास ( जो अभियुक्त के शेष प्राकृतिक जीवन काल के लिए) तथा साठ हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड की राशि पीड़िता को उसके चिकित्सकीय एवं मानसिक आघात की पूर्ति व पुनर्वास को दी जाएगी।
विज्ञापन

वादी मुकदमा के अनुसार 28 मई 2019 को उसकी नाबालिग बेटी से आरोपी बृजेश साहू ने डरा धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। साथ ही पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने कोर्ट में पूरे मामले की जानकारी दी। इस मामले में राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक देवेश चंद्र त्रिपाठी व अशोक त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें