फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Sat, 14 Jan 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
विज्ञापन

जिले में 29 जनवरी से पांच फरवरी तक इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की होनी है परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं इस वर्ष सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। स्कूल शिक्षा महा निदेशक के पत्र के बाद विभाग ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती करने की कवायद शुरू कर दी है। विभाग के इस कदम से उन स्कूलों की मनमानी पर रोक लगेगी, जो अनुपस्थित रहने वाले बच्चों को उपस्थित दिखाकर मनचाहा नंबर बांट देते थे।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 जनवरी से शुरू हो रही हैं। जिसमें दूसरे चरण में इंटरमीडिएट के 46,557 विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होना है। इसके लिए बोर्ड से ऑनलाइन परीक्षकों की तैनाती की जाएगी। परीक्षक सीसी कैमरे की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं लेंगे। इस बार स्कूल शिक्षा महा निदेशक ने प्रयोगात्मक परीक्षा में कॉलेजों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती करने को कहा है। डीएम के स्तर से विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को ही सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा। विभाग की इस पहल से एक तरफ जहां कॉलेजों से गायब रहने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराना आसान नहीं होगा, वहीं परीक्षकों को कॉलेज पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 जनवरी से प्रारंभ हो रही हैं। जिन कॉलेजों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी, उनमें सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में ही कराएं।
डॉ. ओपी राय, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें