रामदेवपट्टी बुढ़ौरा में आरपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार को बुढ़ौरा और चंदेलेपुर के बीच खेला गया। जिसमें बुढ़ौरा की टीम ने चंदेलपुर को हराकर रोमांचक मुकाबले में खेल अपने नाम कर लिया। चंदेलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
दस ओवर के मैच में चंदेलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 76 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें शशांक के 24 रन शामिल हैं। बुढ़ौरा की तरफ से शफीक ने दो ओवर में तीन विकेट लिए। फिरदौस, रमजान और शहरयार के खाते में एक-एक विकेट आया।
जवाब में बुढ़ौरा की टीम ने 9.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 77 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसमें सज्जाद के 13 गेंदों में 27 रन और शहरयार ने 16 गेंदों पर 14 रन की बेहतरीन पारी खेली। शशांक ने 2 ओवर में 11 रन खर्च करके चार विकेट लिए। सज्जाद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद