फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश की जमकर धुनाई, पुलिस ले आई थाने

Sat, 14 Jan 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने ईंट पत्थर लेकर दौड़ा लिया। पकड़ में आए एक बदमाश की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की, जबकि दो बदमाश ग्रामीणों की ओर तमंचा लहराते भाग निकले।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के भटनी निवासी राजेंद्र सोनी शुक्रवार को नौ बजे घर के समीप ही एक पुल पर बैठकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इस बीच बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे।
अभय ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने ईंट पत्थर लेकर दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों को गोविंदपुर के पास घेर लिया। यह देख बदमाशों ने ग्रामीणों की ओर तमंचा तान दिया। तमंचा देखकर ग्रामीण पीछे हटे तो दो बदमाश भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया। ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

जानकारी पर रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर आरोपी को कोतवाली ले आए। उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित से तहरीर मंगाई गई है, मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें