फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किराना व्यवसायी को बंधक बनाकर नगदी व लाखों के जेवर लूटे

Sat, 14 Jan 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
किराना व्यवसायी को तमंचा दिखाकर बंधक बनाने बदमाश नगदी और लाखों के जेवर लूट ले गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जागे तो आहट पाकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बिंदा दुबे का पुरवा कोटा भवानीगंज निवासी रामकुमार केसरवानी ने घर में ही किराने की दुकान खोल रखी है। उसी मकान में वह परिवार समेत रहते भी हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े दस बजे घर के पीछे से घुसे चार अज्ञात बदमाशों ने व्यवसायी को तमंचे दिखाकर बंधक बना लिया।
विरोध करने पर बदमाशों ने रामकुमार के साथ मारपीट भी की। बदमाश हजारों रुपये और पत्नी के कीमती जेवरात लूट ले गए। भुक्तभोगी ने जेवर की कीमत ढाई लाख बताई है।
विज्ञापन

लूटपाट के दौरान रामकुमार और घर वालों ने शोर मचाया। इससे आसपास के लोगों में जगहट हो गई। खतरा भांप कर बदमाश सारा सामान समेटकर वहां से भाग निकले।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी संग्रामगढ़ पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संग्रामगढ़ सत्येंद्र कुमार राय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से घटना की जानकारी और तहरीर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें