फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़क हादसों में दो बाइकसवार युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे में दो घंटे के भीतर अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के टेकार निवासी सुशील सरोज (32) बुधवार की रात सुलतानपुर के पिलखवारे गांव गया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव के पास दूसरे वाहन से बचने में बाइक सड़क किनारे पलट गई।
इससे सुशील गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

वहीं, कोहड़ौर बाजार में रहने वाला अमन (26) बुधवार को अपने ननिहाल पट्टी कोतवाली के मजेठी गांव गया था। बुधवार की रात मामा के बेटे भरत सरोज ( 25) के साथ घर लौट रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के भुसुंडी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने चबूतरे से टकरा गई।
जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। रास्ते में भरत की सांसें थम गईं, जबकि अमन का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें