फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर बदमाश की ईंट से कूंचकर हत्या

विज्ञापन
मो.शाहिद। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शातिर बदमाश की ईंट से कूंचकर हत्या
विज्ञापन

खेत में मिला शव, लालगंज कोतवाली के सिपाही पर फायरिंग करने का था आरोपी
कुंडा। शातिर बदमाश की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। रविवार दोपहर बाद खेत में उसका शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद घरवालों को बताया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लालगंज कोतवाली के सिपाही पर फायरिंग करने का आरोपी था।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बसोय गांव से होकर गुजरी नहर के पास ग्रामीणों ने रविवार को एक शव देखा। सिर और चेहरा ईंट से कूंचा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान पर्स में मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान हुई। आधारकार्ड में उसका नाम मो.शाहिल उर्फ अमजद (23) पुत्र मो.शाहिद निवासी रामपुर बावली लालगंज दर्ज था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देने के बाद मौके से ही शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस को मौके से हत्या में प्रयुक्त की गईं पांच ईंटें भी मिली हैं। मौके पर पहुंचे पिता ने बताया कि वह शनिवार की शाम को घर से निकला था। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शाहिल एक माह पूर्व लालगंज कोतवाली के सिपाही चंद्रिका यादव पर मुठभेड़ के दौरान फायरिंग कर भाग निकला था। पुलिस उस पर दर्ज मुकदमों के बारे में भी जानकारी करने का प्रयास कर रही है। मारे गए युवक का भाई लालगंज तहसील में वकालत करने वाले अधिवक्ता धनंजय मिश्र की हत्या के आरोप में जेल में है।
विज्ञापन

माला के साथ ही कलावा भी धारण करता था शाहिल
लालगंज के रामपुर बावली गांव निवासी मो.शाहिल पूरी तरह से हिंदू वेशभूषा में रहता था। मरने के दौरान भी उसने हाथ में कलावा पहना हुआ था। इसके साथ ही गले में स्फटिक की माला और रुद्राक्ष था।
सुनील गुप्ता के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान फायर करके भागा था शाहिल
कुंडा। एक माह पूर्व लालगंज कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने नैनी जेल से भागे सुनील गुप्ता को मुठभेड़ में गोली मारकर हिरासत में लिया था। उसी दौरान शाहिल सिपाही चंद्रिका यादव पर फायर कर भाग निकला था। इसके अलावा उस पर लालगंज कोतवाली में अन्य कई तरह के आरोप बताए जा रहे हैं। अभी हाल ही में उस पर एक लडक़ी भगाने का आरोप लगा था, लेकिन पीड़ित ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली गांव निवासी शाहिल उर्फ अमजद पुत्र शाहिद का नाम शातिर अपराधियों में शुमार था। उसकी दबंगई गांव सहित आसपास के क्षेत्रों चलती है। उसका भाई सोनू लालगंज तहसील में वकालत करने वाले अधिवक्ता धनंजय मिश्र की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। शाहिद जेल से भागे अपराधी सुनील गुप्ता के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान भी मौजूद था। मुठभेड़ के दौरान उसने कोतवाली के सिपाही चंद्रिका पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद वह भाग निकला था। पुलिस ने सुनील गुप्ता के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। अभी एक हफ्ता पहले संग्रामगढ़ थाने की एक महिला ने उस पर लडक़ी भगाने का आरोप लगाया था। बावजदू इसके डर के मारे उसने थाने में तहरीर नहीं दी थी। चर्चा तो यह भी है कि वह गांव में भी लड़कियों की शादी में अपनी दबंगई के बल पर व्यवधान डालता था। फिलहाल संग्रामगढ़ पुलिस उसके बारे में पूरी जानकारी इकट्ठी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें