फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राज्य विवि की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे युवक को सचल दल ने तलाशी के दौरान पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीजी कॉलेज पट्टी में परीक्षार्थी कंधई के दुर्गादेइ निवासी शिवम यादव के स्थान पर ब्राह्ममीपुर निवासी नितिन बीए राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा दे रहा था। सचल दल ने तलाशी के दौरान युवक को पकड़ लिया। युवक ने दूसरे स्थान पर परीक्षा देने की बात स्वीकार की। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश पांडेय ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित कर युवक को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें