फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, शहरियों को जाम से मिलेगी निजात

Wed, 06 Feb 2019 11:27 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 शहर में वाहनों की पार्किंग लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। जिससे लोगों को सड़क या पटरी पर अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं। ऐसे में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से शहर में मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की कवायद शुरू की गई है। ताकि लोगों को वाहन खड़ा करने में दिक्कत न उठानी पड़े। 
विज्ञापन

शहर के सब्जी मंडी में मल्टी लेबल पार्किंग का निर्माण होना प्रस्तावित है। कई सालों से पार्किंग के लिए दी गई जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर कवायद चल रही है।

नगर पालिका की ओर से एक साल पहले नक्शा भी तैयार करा लिया गया। सब्जी मंडी में जिस जगह पर मल्टी लेबल पार्किंग का निर्माण होना है। उस स्थान पर पुराने समय में सब्जी मंडी हुआ करती थी। महुली में मंडी बनने के बाद उस स्थान पर अभी भी लोग अपनी दुकानें लगाते हैं लेकिन फुटकर। उस स्थान पर मल्टी लेबल पार्किंग बनाने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में इसे शामिल किया गया है। बजट की दिक्कत को देखते हुए इसके निर्माण की कवायद अल्पसंख्यक विभाग के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


ताकि पार्किंग स्थल बन जाए। इस मल्टी लेवल पार्किंग में शापिंग माल व दुकानें भी मिलेंगी। इससे बाहर से आने वाले व दुकानदारों को राहत मिल सके। पार्किंग बनने के बाद शहर की सबसे बड़ी समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। नगर पालिका के ईओ सुरेशचंद्र सिंह का कहना है कि उनके पहले मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण का मसौदा तैयार हुआ होगा। अभी उन्हें इस बारे में अधिक जानकारी नही है। पार्किंग बनने के बाद शहर की सबसे बड़ी समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। 

विलंब होने पर सांसद ने लिखा निदेशक को पत्र 
शहर में मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण में विलंब होता देख सांसद हरिवंश सिंह ने अल्पसंख्यक विभाग को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि नगर पालिका क्षेत्र में पार्किंग स्थल का निर्माण प्रारंभ होना है। जिसके लिए आपके विभाग को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत डीपीआर तैयार करके अपनी स्वीकृति प्रदान करें। ताकि जनहित में काम प्रारंभ हा सके। इसके अलावा हादीहाल में पुराने भवन की जगह 1000सीटेड का अत्याधुनिक हाल का निर्माण कराया जाना भी प्रस्तावित है। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में स्पोर्ट कॉम्पलेक्स का निर्माण कराया जाना भी शामिल हैं।  

स्वीमिंग पूल भी अधर में लटका है 
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्टेडियम में लोगों की सहूलियत के लिए स्वीमिंग पूल का निर्माण होना है। काफी दिनों से प्रस्तावित स्वीमिंग पूल को लेकर भी विभाग उदासीन रवैया अपनाए हुए है। सर्किट हाउस की खाली भूमि पर कम्युनिटी हाल का निर्माण और विकास भवन मेें 300 सीटेड आडिटोरियम का निर्माण पार्किंग सहित प्रस्तावित है। कंपनी गार्डेन में मनोरंजन केंद्र पर व्यायामशाला का निर्माण भी योजना में शामिल है। जो अभी तक अधर में लटका हुआ है। इसके लिए सांसद ने फिर से पत्राचार किया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें