फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सई नदी रिवर फ्रंट व रिंग रोड के लिए नितिन गडकरी से मिले सांसद

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करते सांसद डॉ.एसपी सिंह पटेल। मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने शहर को सुंदर बनाने के लिए सई नदी के तट पर 12 किमी तक रिवर फ्रंट व रिंग रोड के निर्माण की मांग उठाई है। इसके लिए केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को मांग पत्र सौंपा है। केंद्रीय मंत्री ने विकास का खाका खींचने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सपा के सांसद ने केंद्रीय मंत्री को दिए पत्र में शहर के जाम का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, अस्पताल, मां बेल्हा देवी धाम, मेडिकल कॉलेज के करीब से ही गुजरी सई नदी के तट पर 12 किमी रिवर फ्रंट व रिंग रोड का निर्माण होने से शहर का जाम से छुटकारा मिलेगा साथ ही शहर की सुंदरता बढ़ेगी।
इसके पूर्व सांसद ने शून्यकाल में जनपद में महिला महाविद्यालय न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि महिला महाविद्यालय न होने के कारण ग्रामीण अंचलों की बेटियां स्नातक व परास्नातक की बीच में ही छोड़ दे रही हैं। उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रयागराज समेत दूसरे जनपद जाना पड़ रहा है। ऐसे में जनपद में महिला महाविद्यालय की स्थापना कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें