रानीगंज विधानसभा के मसौली गांव में रेलवे अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर सांसद डॉ.एसपी सिंह पटेल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया था। मामले में रेलमंत्री ने विस्तृत जांच के लिए निदेशालय को निर्देशित किया है।
रानीगंज के मसौली गांव के लोग लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग के दोहरीकरण के दौरान रास्ता अवरुद्ध होने से आक्रोशित हैं। लंबे समय से आवागमन के लिए रेलवे अंडरपास बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। मांग को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के समीप कई बार प्रदर्शन भी किया। सांसद डॉ.एसपी सिंह पटेल ने ग्रामीणों से मिलकर समस्या से निजात के लिए रेलमंत्री से मिलने की बात कही थी। नवंबर में सांसद ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। सांसद ने मसौली गांव में अंडर पास बनाए जाने को नितांत आवश्यक बताया। रेलमंत्री ने मांगपत्र को संज्ञान में लेते हुए पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि लखनऊ- वाराणसी रेल मार्ग पर ग्राम सभा मसौली के समीप स्थित पोल सं. 874 उत्तर व 874 दक्षिण के मध्य अंडरपास के निर्माण किए जाने एवं अन्य मामलों की विस्तृत जांच के लिए निदेशालय को निर्देश दे दिया गया है।
06जेएनडी14: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद