फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने पेश किया कार्यों का लेखा-जोखा

Sat, 23 May 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
के एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को तुलसीसदन हालीहाल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद हरिवंश सिंह ने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। विभिन्न विकास योजनाओं को गिनाते हुए केंद्र सरकार से संचालित 31 योजनाओं को जल्द लागू होने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम स्थल पर 169 पत्थरों का अनावरण भी किया। इनमें से अधिकांश कार्य जल्द प्रारंभ होने वाले हैं।
विज्ञापन



शहर के तुलसीसदन हादीहाल में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल का ब्यौरा लोगों के सामने रखा। उन्होंने बताया कि बेल्हा देवी मंदिर के पांच सौ मीटर सौन्दर्यीकरण के लिए दस करोड़ का बजट पर्यटन विभाग से मांगा है। ट्रामा सेंटर, विकलांग और पुनर्वास कल्याण केंद्र, मॉडल स्कूल, पत्रकार स्व. अमरेश मिश्र की स्मृति में हिंदी भवन और पत्रकार क्लब का निर्माण कराने का वादा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कीयोजनाओं को बताते हुए जिले में प्रभावी तरीके से लागू करने में अपना योगदान गिनाया।


कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर 169 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सांसद ने ‘कार्यकाल का एक वर्ष ’नामक विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया।  इस मौके पर प्रमुख रूप से सौरभ सिंह, राघवेंद्र सिंह राजू, रुद्रप्रताप सिंह, धनञ्जय सिंह, सुरेश तिवारी, अनुज सिंह, रमेश सिंह, अजीत सिंह, मनोज सिंह, विजय कुमार दुबे, लालजी सिंह, रामसरोजन पटेल, अशोक पटेल, बृजेश पटेल, राजेंद्र सिंह, कपिल सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांसद के कार्यक्रम में उस समय अफरातफरी मच गई, जब कार्यकर्ता लंच पैकेट के लिए भिड़ गए। हुआ यह कि तुलसी सदन में कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच सफेद स्कार्पियो लंच पैकेट लेकर पहुंच गई। कुछ लोगों के हाथों में लंच पैकेट देखकर कार्यकर्ता भूख मिटाने के लिए वाहन की दौड़ पड़े। संख्या अधिक देखकर लंच पैकेट बांट रहे लोगों ने देने से मनाकर दिया। यह बात कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी और गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मौके  पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने सांसद पर आरोप लगाया है कि वह झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद ने जिले में विश्वविद्यालय, फूड पार्क, मेडिकल कालेज सहित अनेक वादे किए थे। उसमें से अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है । कांग्रेसियों ने शनिवार को सिंचाई विभाग में बैठक कर सांसद के दावे पर आश्चर्य व्यक्त किया। बैठक में आचार्य ओम प्रकाश मिश्र, इरफान अली, जमुना प्रसाद पांडेय, विनोद तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ल, श्याम नारायण तिवारी, सुनील कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें