राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति का खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है। चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के नक्शे से छेड़छाड़ के बावजूद प्रधानमंत्री की चुप्पी राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए चिंता का विषय है। शनिवार को रामपुर खास के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रमोद तिवारी ने जनसंवाद कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि महंगाई और आर्थिक बदहाली से जनता परेशान है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान भी प्रधानमंत्री अरुणाचल को लेकर विरोध दर्ज नहीं करा सके। उन्होंने पाकिस्तान के मंत्री की मेजबानी को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। कहा कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की हत्या को देश भूला नहीं है। राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत को उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ ग्रामीण जनता का जनादेश बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से परेशान लोगों ने भाजपा को नकारना शुरू कर दिया है।
इससे पहले सांसद ने रामपुर बावली, जांगरा, लालगंज, अमावां, उदयपुर, दौलतपुर, पेडरिया, भंवरी, नसीरपुर, राजापुर, मंगापुर, रेहुआ लालगंज, सांगीपुर, ओरीपुर नौगीर, देउम पश्चिम में भी लोगांे से मुलाकात की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, रोहित सिंह, आशीष तिवारी, अनिल महेश, आशीष कौशल, शेरू खां, राजू मिश्र, गुड्डू सिंह, दृगपाल यादव, महेन्द्र सिंह आदि रहे।